देश की खबरें | बढ़ती मांग के बाद उत्तर रेलवे ने जम्मू, उधमपुर से दिल्ली के लिए विशेष ट्रेन चलाईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर रेलवे ने बढ़ती मांग को देखते हुए शुक्रवार को जम्मू और उधमपुर से नयी दिल्ली के लिए तीन विशेष ट्रेन शुरू की।

जम्मू, नौ मई उत्तर रेलवे ने बढ़ती मांग को देखते हुए शुक्रवार को जम्मू और उधमपुर से नयी दिल्ली के लिए तीन विशेष ट्रेन शुरू की।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने कहा, "12 अनारक्षित और 12 आरक्षित डिब्बों वाली एक विशेष ट्रेन पूर्वाह्न करीब 10.45 बजे जम्मू से नयी दिल्ली के लिए रवाना हुई। दूसरी, 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन अपराह्न 12:45 बजे उधमपुर से जम्मू और पठानकोट होते हुए नयी दिल्ली के लिए रवाना हुई।"

उन्होंने कहा, "22 कोच वाली तीसरी विशेष आरक्षित ट्रेन, शाम करीब सात बजे जम्मू से नयी दिल्ली के लिए निर्धारित की गई है।"

अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तान से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों के करीब रहने वाले कई लोग सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं, जिसके कारण ट्रेनों की मांग बढ़ गई है।

उपाध्याय ने कहा, "जम्मू, अंबाला, नयी दिल्ली जैसे विभिन्न स्थानों पर नियंत्रण कक्ष लगातार स्थितियों की निगरानी कर रहे हैं। हम आरक्षण पैटर्न और स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही पर भी नजर रख रहे हैं, जिसके बाद हम विशेष ट्रेन शुरू करने का फ़ैसला कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "हमने पहले ही पर्याप्त व्यवस्था कर ली है और हमारे पास आरक्षित ट्रेन हैं, जिन्हें ज़रूरत पड़ने पर तुरंत चला सकते हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\