एजेंसी न्यूज

Sensex Update: चार दिन की गिरावट के बाद बाजार में आई रौनक, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से अधिक चढ़ा

मजबूत वैश्विक रुझान के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयर में तेजी के चलते प्रमुख शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार के दौरान बढ़त देखी गई. इससे पहले चार दिन तक शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी.

Sensex Update: चार दिन की गिरावट के बाद बाजार में आई रौनक, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से अधिक चढ़ा
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Photo Credits Wikimedia Commons)

मुंबई, 16 जून : मजबूत वैश्विक रुझान के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयर में तेजी के चलते प्रमुख शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार के दौरान बढ़त देखी गई. इससे पहले चार दिन तक शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 601.11 अंक बढ़कर 53,142.50 पर कारोबार कर रहा था. दूसरी ओर व्यापक एनएसई निफ्टी 171 अंक चढ़कर 15,863.15 पर पहुंच गया.

सेंसेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, एचडीएफसी और भारतीय स्टेट बैंक बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे. दूसरी ओर पॉवर ग्रिड, भारती एयरटेल और नेस्ले में गिरावट हुई. अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो, सियोल और शंघाई के बाजार हरे रंग में थे. हांगकांग के बाजार मामूली नुकसान में कारोबार कर रहे थे. इससे पहले बुधवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 152.18 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,541.39 अंक पर बंद हुआ था. यह भी पढ़ें : पति की नपुंसकता का झूठा आरोप मानसिक प्रताड़ना: कर्नाटक उच्च न्यायालय

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 39.95 अंक यानी 0.25 प्रतिशत टूटकर 15,692.15 अंक पर बंद हुआ था.

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.68 फीसदी की बढ़त के साथ 119.32 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 3,531.15 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2022 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).