एजेंसी न्यूज

Kolkata Rape Murder Case: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्राचार्य के बाद CBI ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया

पश्चिम बंगाल में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य डॉ. संदीप घोष और तीन अन्य को संस्थान में ‘‘वित्तीय अनियमितता’’ में कथित संलिप्तता को लेकर गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Kolkata Rape Murder Case: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्राचार्य के बाद CBI ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया
(Photo Credits Twitter)

कोलकाता, 3 सितंबर : पश्चिम बंगाल में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य डॉ. संदीप घोष और तीन अन्य को संस्थान में ‘‘वित्तीय अनियमितता’’ में कथित संलिप्तता को लेकर गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीन अन्य लोगों में घोष का सुरक्षाकर्मी अफसर अली (44) और अस्पताल के विक्रेता बिप्लव सिंघा (52) और सुमन हजारा (46) शामिल हैं, जो अस्पताल को सामग्री की आपूर्ति किया करते थे. घोष की गिरफ्तारी के एक घंटे के भीतर ही सीबीआई अधिकारियों ने तीन और गिरफ्तारियां की हैं. आरजी कर अस्पताल की एक प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ कथित बलात्कार और हत्या के मामले में घोष से सीबीआई के साल्ट लेक कार्यालय में 15वें दिन भी पूछताछ की गई. यह भी पढ़ें : पंजाब के किसानों ने कृषि नीति की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाला, मंत्री को सौंपा ज्ञापन

बाद में, उन्हें यहां सीबीआई के निजाम पैलेस कार्यालय ले जाया गया, जहां एजेंसी की भ्रष्टाचार रोधी शाखा का दफ्तर है. वहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने घोष की गिरफ्तारी को अंत की शुरुआत बताया. बोस ने पीटीआई- से कहा, ‘‘यह अंत की शुरुआत है.’’ हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2024 12:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).