देश की खबरें | दिल्ली में पांच दिनों की राहत के बाद वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंच गई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में लगातार पांच दिनों तक अपेक्षाकृत स्वच्छ हवा के बाद सोमवार को यह ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंच गई और शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 112 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।
नयी दिल्ली, 23 जून दिल्ली में लगातार पांच दिनों तक अपेक्षाकृत स्वच्छ हवा के बाद सोमवार को यह ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंच गई और शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 112 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।
दिल्ली में मंगलवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन से ठीक पहले वायु गुणवत्ता में यह गिरावट हुई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राजधानी में सोमवार के लिए ‘‘येलो’’ अलर्ट जारी किया है, जिसमें व्यापक बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है जिससे प्रदूषण की स्थिति में सुधार हो सकता है।
दिल्ली में सोमवार को पूरे दिन बादल छाए रहे और आर्द्रता अधिक रही।
राजधानी में शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 70 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं, अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.4 डिग्री कम है जबकि न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
सीपीसीबी के अनुसार शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
राजधानी में पिछले पांच दिनों से वायु गुणवत्ता ‘‘संतोषजनक’’ श्रेणी में थी, जिससे लोगों को दिल्ली के सामान्य प्रदूषण स्तर से थोड़ी राहत मिली थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2025 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

