एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | दिल्ली एफसी को 2-0 से हराकर नामधारी एफसी आईलीग में फिर शीर्ष पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. नामधारी एफसी रविवार को यहां दिल्ली एफसी को 2-0 से हराकर आईलीग फुटबॉल तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया।

खेल की खबरें | दिल्ली एफसी को 2-0 से हराकर नामधारी एफसी आईलीग में फिर शीर्ष पर

माहिलपुर (पंजाब), दो फरवरी नामधारी एफसी रविवार को यहां दिल्ली एफसी को 2-0 से हराकर आईलीग फुटबॉल तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया।

भूपिंदर सिंह ने 30वें मिनट में जसकरणप्रीत सिंह के क्रॉस पर गोल दागकर नामधारी को बढ़त दिलाई।

नामधारी एफसी ने इसके बाद मैच पर शिकंजा मजबूत किया। क्लेडसन कार्वाल्हो ने 52वें मिनट में भूपिंदर के क्रॉस पर गोल दागकर स्कोर 2-0 किया जो निर्णायक साबित हुआ।

इस जीत से नामधारी की टीम 12 मैच में 24 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।

चर्चिल ब्रदर्स के पास हालांकि अपने अगले मैच में जीत दर्ज करने शीर्ष पर पहुंचने का मौका दिया।

इस बीच दिल्ली एफसी की टीम सिर्फ नौ अंक के साथ 11वें स्थान पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2025 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).