विदेश की खबरें | बांग्लादेश में बकरीद के बाद पूरे देश में 14 दिनों के लिए कठोर प्रतिबंध वाला लॉकडाउन लागू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शुक्रवार को 14 दिनों के लिए कठोर प्रतिबंध वाला राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू किया।

ढाका, 23 जुलाई बांग्लादेश ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शुक्रवार को 14 दिनों के लिए कठोर प्रतिबंध वाला राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू किया।

दरअसल, यह आशंका बढ़ रही है कि बकरीद से पहले प्रतिबंधों में ढील दिये जाने से कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हो सकती है क्योंकि लाखों की संख्या में लोग यह त्योहार मनाने अपने गांवों में लौटे थे।

सरकार ने कहा कि हर किसी को अवश्य ही घरों के अंदर ही रहना है क्योंकि कार्यालय, अदालतें, वस्त्र फैक्टरी और निर्यातोन्मुखी उद्योग बंद रहेंगे।

मंत्रिमंडल संभाग के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया, ‘‘कठोर लॉकडाउन का आदेश अगले 14 दिनों के लिए दिया गया है...पूर्व के प्रतिबंधों के उलट इस बार निर्यातोन्मुखी फैक्टरी भी इसके दायरे में आएंगी। ’’

लोक प्रशासन मामलों के कनिष्ठ मंत्री फरहाद हुसैन ने कहा, ‘‘यह लॉकडाउन पिछली बार की तुलना में कहीं अधिक कठोर होगा। ’’

सेना के जवानों और अर्द्धसैनिक बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) तथा एलिट अपराध रोधी रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) के कर्मियों के पुलिस के साथ राजधानी ढाका और अन्य शहरों की सड़कों पर तथा उनके प्रवेश द्वारों पर बंद लागू करने के लिए उतरने के बीच उनका यह बयान आया है।

स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशालय के मुताबिक देश में शुक्रवार को कोविड-19 से 166 लोगों की मौत हुई जबकि संक्रमण के 6,364 नये मामले सामने आए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर