एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पति से झगड़े के बाद महिला ने तीन माह की बेटी की गला घोंटकर हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एटा जिले में एक सनसनीखेज घटना के तहत अपने पति से विवाद के बाद मायके में रह रही एक महिला ने कथित तौर पर अपनी तीन माह की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।

देश की खबरें | पति से झगड़े के बाद महिला ने तीन माह की बेटी की गला घोंटकर हत्या की

एटा (उप्र), 29 अप्रैल एटा जिले में एक सनसनीखेज घटना के तहत अपने पति से विवाद के बाद मायके में रह रही एक महिला ने कथित तौर पर अपनी तीन माह की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार जिले के थाना बागवाला के ईशेपुर गांव स्थित अपने मायके में रह रही विनीता ने मंगलवार सुबह अपनी तीन माह की मासूम बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही बागवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है।

थाना बागबाला के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अखिलेश दीक्षित ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

एसएचओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मासूम बच्ची की मौत कैसे हुई। हालांकि प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या किए जाने के संकेत मिल रहे हैं।

बच्ची के परिजनों ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं थे, इसलिए कुछ माह से विनीता अपनी बच्ची को लेकर अपने मायके आ गयी थी और बीते दिन उसने अपनी पुत्री की गला घोंटकर हत्या कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2025 02:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).