एजेंसी न्यूज

अफरीदी ने मुश्फिकुर के बल्ले को 20,000 डालर में खरीदा

पिछले महीने मुश्फिकुर ने घोषणा की थी कि कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए राहत कार्यों में मदद के लिए वह अपने बल्ले को नीलाम करेंगे। उन्होंने इस बल्ले से 2013 में श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था।

अफरीदी ने मुश्फिकुर के बल्ले को 20,000 डालर में खरीदा
जमात

नयी दिल्ली, 16 मई पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला शाहिद अफरीदी ने नीलामी के लिए रखे बांग्लादेशी विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम के बल्ले को 20,000 डॉलर में खरीदा है।

पिछले महीने मुश्फिकुर ने घोषणा की थी कि कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए राहत कार्यों में मदद के लिए वह अपने बल्ले को नीलाम करेंगे। उन्होंने इस बल्ले से 2013 में श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था।

अफरीदी ने अपने संस्थान के लिए इस यादगार बल्ले को 20,000 डॉलर में खरीदा।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक मुश्फिकुर ने कहा, ‘‘ शाहिद अफरीदी ने अपने संस्थान के लिए इस बल्ले को खरीदा है। मैं खुद को गौरवान्वित और सम्मानित महसूस करता हूं कि उनके जैसा कोई व्यक्ति हमारे अच्छे काम से जुड़ रहा है।’’

मुश्फिकुर ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान के वीडियो संदेश को अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया।

अफरीदी ने वीडियो में कहा, "आप जो काम कर रहे हैं वह बहुत अच्छा है। केवल असली नायक ही ऐसा करते हैं। हम ऐसे दौर से गुजर रहे हैं जहां हमें एक-दूसरे के प्यार और समर्थन की जरूरत है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 12:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).