खेल की खबरें | पीएसएल स्थगित होने के लिये अफरीदी ने पीसीबी को जिम्मेदार ठहराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान सुपर लीग छह के स्थगित होने के लिये पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की आलोचना की और कहा कि इससे साबित हो गया कि उसके पास दूसरी योजना तैयार नहीं थी।

कराची, 18 मार्च पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान सुपर लीग छह के स्थगित होने के लिये पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की आलोचना की और कहा कि इससे साबित हो गया कि उसके पास दूसरी योजना तैयार नहीं थी।

अफरीदी ने बुधवार को लाहौर में एक कार्यक्रम में बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को स्थगित नहीं किया जाना चाहिए था।

उन्होंने कहा, ‘‘पीएसएल पाकिस्तान और पाकिस्तानी क्रिकेट के लिये बहुत बड़ा ब्रांड है और दुर्भाग्यपूर्ण है कि पीसीबी के पास इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिये दूसरी योजना तैयार नहीं थी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन ऐसा लगता है कि जब कुछ खिलाड़ियों और अधिकारियों में कोविड-19 के कुछ मामले सामने आये तो उनके पास दूसरी योजना नहीं थी और मुझे इससे काफी हैरानी हुई। लीग के स्थगित होने से अच्छा संदेश नहीं गया। ’’

क्वेटा ग्लैडिएटर्स फ्रेंचाइजी के मालिक नदीम ओमर ने भी कराची में बायो-बबल को बरकरार रखने में असफल होने के लिये पीसीबी को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि टूर्नामेंट के लिये बनाये गये बायो-बबल में मामले आने के लिये पीसीबी 90 प्रतिशत जिम्मेदार है जिसके बाद पीएसएल को स्थगित करना पड़ा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड