एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | एएफआई का ‘प्यूमा’ के साथ कई वर्षों का करार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि उसने खेलों के दौरान पहनने के लिए पोशाक बनाने वाले ब्रांड ‘प्यूमा’ के साथ कई वर्षों का करार किया है।

देश की खबरें | एएफआई का ‘प्यूमा’ के साथ कई वर्षों का करार

नयी दिल्ली, 16 मई भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि उसने खेलों के दौरान पहनने के लिए पोशाक बनाने वाले ब्रांड ‘प्यूमा’ के साथ कई वर्षों का करार किया है।

इससे ‘प्यूमा’ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के दौरान करीब 400 भारतीय खिलाड़ियों को पोशाक, जूते और अन्य साजो सामान मुहैया करायेगा।

आधिकारिक किट प्रायोजक होने के नाते शीर्ष भारतीय एथलीट प्यूमा के सामान का इस्तेमाल करेंगे जिसमें ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा, लंबी कूद के एथलीट मुरली श्रीशंकर और स्टीपलचेस एथलीट पारुल चौधरी शामिल हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार चोपड़ा ने कहा, ‘‘बतौर एथलीट 12 साल से ट्रेनिंग करने के बाद मैं जानता हूं कि उच्च स्तर के अभ्यास के लिए उच्च स्तर के परिधान कितनी अहमियत रखते हैं। एएफआई के वैश्विक खेल ब्रांड के साथ करार करने से सभी स्तर पर भारतीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के ट्रेनिंग के सामान इस्तेमाल करने को मिलेंगे जिससे हम अब अपने खेल में अपना सर्वश्रेष्ठ कर सकेंगे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह करार भारतीय खेलों के चमकदार भविष्य का संकेत है। ’’

यह पहली दफा होगा जब भारतीय खिलाड़ियों को वो विश्व स्तरीय ‘स्पीड सूट’ पहनने को मिलेंगे जो प्यूमा वैश्विक स्तर पर अन्य खिलाड़ियों को मुहैया कराता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2024 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).