एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | एएफआई ने एशियाई खेलों के लिए चार गुणा 100 मीटर रिले स्पर्धाओं को अहम खेलों की सूची में शामिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हाल ही में मजबूत प्रदर्शन से उत्साहित होकर जापान में 2026 एशियाई खेलों के लिए पुरुषों और महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर रिले को प्राथमिकता वाली स्पर्धाओं में शामिल किया है।

देश की खबरें | एएफआई ने एशियाई खेलों के लिए चार गुणा 100 मीटर रिले स्पर्धाओं को अहम खेलों की सूची में शामिल किया

नयी दिल्ली,14 जून भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हाल ही में मजबूत प्रदर्शन से उत्साहित होकर जापान में 2026 एशियाई खेलों के लिए पुरुषों और महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर रिले को प्राथमिकता वाली स्पर्धाओं में शामिल किया है।

एएफआई के शीर्ष अधिकारियों को 19 सितंबर से चार अक्टूबर, 2026 तक ऐची-नागोया में आयोजित होने वाले एशियाई खेलों में इन दोनों स्पर्धाओं में पदक की उम्मीद है।

एएफआई के प्रवक्ता ने आदिल सुमरिवाला ने कहा, ‘‘एएफआई ने 2026 एशियाई खेलों के लिए पुरुष और महिला चार गुणा 100 मीटर रिले टीमों को प्राथमिकता वाली स्पर्धा में शामिल किया है।’’

विश्व एथलेटिक्स के उपाध्यक्ष और एएफआई के पूर्व अध्यक्ष सुमारिवाला ने कहा, ‘‘रिले टीमों द्वारा लगातार शानदार प्रदर्शन भविष्य के लिए शुभ संकेत है।’’

भारत ने 2018 और 2022 एशियाई खेलों में चार गुणा 100 मीटर के रिले स्पर्धा के लिए टीमों नहीं भेजी थी ।

इस वर्ष अप्रैल में गुरिंदरवीर सिंह, अनिमेष कुजूर, मणिकांत होबलीधर और अमलान बोरगोहेन की चार गुणा 100 मीटर रिले टीम ने 38.69 सेकंड का समय लेकर 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में बनाए गए 38.89 सेकंड के एक दशक पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

पिछले एशियाई खेलों में चीन (38.29 सेकंड), जापान (38.44 सेकंड), दक्षिण कोरिया (38.74 सेकंड) ने शीर्ष तीन में जगह बनाई थी।

महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर रिले में अभिनय राजराजन, श्राबनी नंदा, स्नेहा एसएस और नित्या गंधे की टीम ने हाल ही में दक्षिण कोरिया के गुमी में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप में 43.86 सेकंड का समय लेकर रजत पदक जीता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2025 09:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).