देश की खबरें | कोरोना महामारी के कारण एएफआई ने राष्ट्रीय चैम्पियनशिप रद्द की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने कोरोना वायरस महामारी के कारण बुधवार को इस साल की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप रद्द कर दी जिससे यह सत्र बिना किसी प्रतिस्पर्धा के ही समाप्त हो गया ।
नयी दिल्ली, 30 सितंबर भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने कोरोना वायरस महामारी के कारण बुधवार को इस साल की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप रद्द कर दी जिससे यह सत्र बिना किसी प्रतिस्पर्धा के ही समाप्त हो गया ।
एएफआई ने 28 अगस्त को यह सत्र स्थगित करने का फैसला किया था जिससे यह अपेक्षित ही था । इससे पहले राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 12 सितंबर से शुरू होने वाली थी ।
यह भी पढ़े | Coronavirus Updates in Bihar: बिहार में कोरोना संक्रमित अब संख्या 1.82 लाख, अब तक 904 मौतें.
पटियाला में राष्ट्रीय थ्रो ओपन चैम्पियनशिप 26 और 27 अक्टूबर को होगी जो इस साल सीनियर स्तर पर एकमात्र टूर्नामेंट होगा । नवंबर में कुछ क्षेत्रीय टूर्नामेंट और दिसंबर में विजयवाड़ा में राष्ट्रीय युवा चैम्पियनशिप होनी है ।
इसके बाद दूसरा और तीसरा ग्रां प्री टूर्नामेंट क्रमश: 19 और 27 फरवरी को तिरूवनंतपुरम और पटियाला में होगा ।
यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर, केस की जांच CBI या SIT से कराने की मांग.
फेडरेशन कप सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप पटियाला में 10 से 14 मार्च के बीच होगी । राष्ट्रीय अंतर प्रांत सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 25 से 29 जून के बीच होगी ।
पहली राष्ट्रीय अंडर 23 चैम्पियनशिप 24 से 26 अगस्त के बीच होगी ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2020 08:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

