खेल की खबरें | इब्राहिम जादरान के शतक से अफगानिस्तान की जोरदार वापसी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पहली पारी में 241 रन से पिछड़ने के बाद इब्राहिम (नाबाद 101) ने नूर अली जादरान (47) के साथ पहले विकेट के लिए 106 रन जोड़कर अफगानिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने रहमत शाह (नाबाद 46) के साथ दूसरे विकेट के लिए 93 रन की अटूट साझेदारी की जिससे अफगानिस्तान की टीम अब श्रीलंका से सिर्फ 42 रन से पीछे है।
पहली पारी में 241 रन से पिछड़ने के बाद इब्राहिम (नाबाद 101) ने नूर अली जादरान (47) के साथ पहले विकेट के लिए 106 रन जोड़कर अफगानिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने रहमत शाह (नाबाद 46) के साथ दूसरे विकेट के लिए 93 रन की अटूट साझेदारी की जिससे अफगानिस्तान की टीम अब श्रीलंका से सिर्फ 42 रन से पीछे है।
अपना छठा टेस्ट खेल रहे इब्राहिम अपने पहले टेस्ट शतक के दौरान अब तक 217 गेंद का सामना करते हुए 11 चौके जड़ चुके हैं।
नूर अली को असिता फर्नांडो ने पगबाधा करके श्रीलंका को दूसरी पारी में एकमात्र सफलता दिलाई।
इससे पहले अफगानिस्तान की ओर से नवीद जादरान (83 रन पर चार विकेट) ने चार विकेट चटकाकर श्रीलंका को पहली पारी में 439 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में 198 रन ही बना सकी थी।
श्रीलंका ने दिन की शुरुआत छह विकेट पर 410 रन से की और 29 रन जोड़कर अपने बाकी बचे चार विकेट भी गंवा दिए।
सदीरा समरविक्रम (27) को नवीद ने रहमत के हाथों कैच कराया जबकि प्रबाथ जयसूर्या (02) को इनस्विंगर पर बोल्ड किया। निजात मसूद ने फर्नांडो (00) को बोल्ड करके श्रीलंका की पारी का अंत किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2024 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

