खेल की खबरें | अफगानिस्तान ने नामीबिया को जीत के लिये दिया 161 रन का लक्ष्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अफगानिस्तान ने अच्छी शुरूआत के बाद मोहम्मद शहजाद के 45 रन की मदद से रविवार को यहां आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण के ग्रुप दो मैच में नामीबिया के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 160 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

अबुधाबी, 31 अक्टूबर अफगानिस्तान ने अच्छी शुरूआत के बाद मोहम्मद शहजाद के 45 रन की मदद से रविवार को यहां आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण के ग्रुप दो मैच में नामीबिया के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 160 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

शहजाद के अलावा टीम के लिये हजरतुल्लाह जजई ने 33, कप्तान मोहम्मद नबी ने नाबाद 32 और असगर अफगान ने 31 रन की उपयोगी पारियां खेलीं।

जजई (33 रन) और शहजाद ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाये 50 रन बनाकर अच्छी शुरूआत की। इस साझेदारी में जजई काफी आक्रामक थे। पर पावरप्ले के अगले ही ओवर में वह जेजे स्मिट का शिकार हो गये। उन्होंने 27 गेंद का सामना करते हुए अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के जमाये।

रहमनुल्लाह गुरबाज क्रीज पर उतरे और आठ गेंद खेलने के बाद जान निकोल लोफ्टी ईटन की गेंद पर पगबाधा आउट हुए।

शहजाद एक एक रन के साथ बीच में शॉट लगाते हुए अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन रूबेन ट्रंपलमैन (34 रन देकर दो विकेट) की गेंद को विकेटकीपर के पीछे भेजने के प्रयास में विकेट गंवा बैठे और अर्धशतक से पांच रन से चूक गये। उन्होंने 33 गेंद में तीन चौके और दो छक्के से 45 रन बनाये। अफगानिस्तान ने इस तरह तीसरा विकेट 89 रन के स्कोर पर गंवाया।

असगर अफगान के 15वें ओवर में लगाये गये छक्के से अफगानिस्तान से 100 रन पूरे किये।

लोफ्टी ईटन (21 रन देकर दो विकेट) की पगबाधा की अपील का रिव्यू लेने के बाद नजीबुल्लाह जदरान (07) पवेलियन लौट गये जो 11 गेंद ही खेल सके थे।

इस मैच के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने वाले अफगान 31 रन बनाकर ट्रंपलमैन का दूसरा शिकार बने। उन्होंने 23 गेंद में तीन चौके और एक छक्का लगाया। जब वह मैदान से पवेलियन की ओर लौट रहे थे तो सभी खिलाड़ियों ने उनसे हाथ मिलाये और मैदान पर अफगानिस्तान के प्रशंसकों ने हाथ से सलामी दी। टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ ने उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया।

अंत में मोहम्मद नबी ने 17 गेंद में पांच चौके और एक छक्के से 32 रन बनाकर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\