विदेश की खबरें | अफगानी पत्रकार के परिवार पर हमला, तीन की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

घोर प्रांतीय परिषद के सदस्य हमीदुल्ला मुतहिद ने कहा कि बृहस्पतिवार को हुए हमले में कम से कम पांच अन्य लोग घायल हो गए।

बंदूकधारियों ने अफगानी कार्यकर्ता और पत्रकार बिस्मिल्ला आदिल ऐमक के घर पर हमला किया था।

ऐमक की, एक जनवरी को घोर के पास गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

दिवगंत पत्रकार के परिवार पर हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है।

तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने इस हमले में तालिबान का हाथ होने से साफ इंकार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\