विदेश की खबरें | अफगान बल ने मुठभेड़ में प्रांतीय परिषद के एक सदस्य को मार गिराया

राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय ने एक बयान में बताया कि प्रांतीय राजधानी फरोज कोह में हुई इस मुठभेड़ में एक अधिकारी की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया।

निदेशालय ने परिषद के मारे गये सदस्य हजतुल्ला बेग पर गोर में परिषद के एक अन्य सदस्य, एक पत्रकार और एक मानवाधिकार कार्यकर्ता की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

अभी हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि बेग और उसके साथियों की अफगान बलों के साथ मुठभेड़ कब हुई।

एजेंसी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान बेग से आत्मसमर्पण करने को कहा गया था, लेकिन उसने इनकार कर दिया।

निदेशालय ने आरोप लगाया कि प्रांत में सक्रिय तालिबान के साथ बेग के संबंध थे।

एपी निहारिका रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)