देश की खबरें | एएफसी महासचिव दातुक सेरी विंडसर जॉन ने विजन 2047 के प्रति समर्थन का वादा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) के महासचिव दातुक सेरी विंडसर जॉन ने अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) की विजन 2047 परियोजना को अपना समर्थन देने का वादा किया है।

नयी दिल्ली, 25 जनवरी एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) के महासचिव दातुक सेरी विंडसर जॉन ने अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) की विजन 2047 परियोजना को अपना समर्थन देने का वादा किया है।

भारत पहुंचने पर एएफसी के अधिकारी ने बुधवार को राजधानी में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के महानिदेशक संदीप प्रधान से मुलाकात की।

इस अवसर पर एआईएफएफ के अध्यक्ष कल्याण चौबे और महासचिव शाजी प्रभाकरन भी उपस्थित थे।

विंडसर जॉन को विजन 2047 के रणनीतिक खाके के विवरण से अवगत कराया गया।

उन्होंने विजन 2047 की योजना बनाने के तरीके की सराहना की और आशा व्यक्त की कि सभी हितधारक इसे सफल बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे।

उन्होंने आगे इसके कार्यान्वयन के लिए एएफसी से पूर्ण समर्थन का वादा किया।

चौबे ने कहा, ‘‘एएफसी हमेशा एक मजबूत भागीदार रहा है और उसने पूरे एशिया में फुटबॉल को विकसित करने में मदद की है। हम केवल बेहतर भविष्य बनाने के लिए साझेदारी को मजबूत कर रहे हैं।’’

प्रभाकरन ने कहा, ‘‘अपने पूरे अनुभव और विशेषज्ञता के साथ एएफसी की इस यात्रा ने हमें और आत्मविश्वास और प्रोत्साहन दिया है कि उनकी मदद से हम अपनी क्षमता को और बढ़ा सकते हैं तथा भारतीय फुटबॉल को आगे ले जाने के लिए विभिन्न विभागों को शामिल कर सकते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\