देश की खबरें | एएफसी चैम्पियंस लीग 2 : मोहन बागान एसजी का सामना अल वकराह, ट्रैक्टर और रावशान से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्लब मोहन बागान सुपर जायंट को शुक्रवार को 2024-25 एएफसी चैम्पियंस लीग 2 के ड्रॉ में ग्रुप ए में कतर के अल वकराह एससी, ईरान के ट्रैक्टर एफसी और ताजिकिस्तान के एफसी रावशान के साथ रखा गया।

नयी दिल्ली, 16 अगस्त भारतीय क्लब मोहन बागान सुपर जायंट को शुक्रवार को 2024-25 एएफसी चैम्पियंस लीग 2 के ड्रॉ में ग्रुप ए में कतर के अल वकराह एससी, ईरान के ट्रैक्टर एफसी और ताजिकिस्तान के एफसी रावशान के साथ रखा गया।

ड्रॉ कुआलालम्पुर के एएफसी हाउस में कराया गया।

मोहन बागान एसजी ने 2023-24 इंडियन सुपर लीग शील्ड जीतने से पुरुषों के एएफसी क्लब टूर्नामेंट में दूसरे टीयर के लिए क्वालीफाई किया। मोहन बागान 2023-24 एएफसी कप ग्रुप चरण में तीसरे स्थान पर रहा था और नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहा था।

वहीं अल वकराह एससी ने 2023-24 कतर स्टार्स लीग में चौथे स्थान पर रहकर चैम्पियंस लीग 2 के लिए क्वालीफाई किया।

ईरान की टीम ट्रैक्टर एफसी ने भी 2023-24 पर्सियन गल्फ प्रो लीग में चौथे स्थान पर रहकर क्वालीफाई किया। क्लब दो बार 2021 और 2016 में राउंड 16 में पहुंच चुका है।

एफसी रावशान ने 2023 ताजिकिस्तान हायर लीग में उप विजेता रहकर टूर्नामेंट में अपना स्थान पक्का किया।

चैम्पियंस लीग 2 में 32 क्लबों को चार चार के आठ ग्रुप में विभाजित किया हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\