देश की खबरें | एएफसी एशिया कप भारत में महिला फुटबॉल में दिलचस्पी दिखाने का अच्छा मौका : कोच, खिलाड़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला फुटबॉल टीम के सदस्य घरेलू दर्शकों के सामने एएफसी महिला एशिया कप 2022 फाइनल्स की संभावनाओं से खुश हैं और उन्हें लगता है कि यह टूर्नामेंट इस देश में खेल के विकास के लिये शानदार हो सकता है।

जियो

नयी दिल्ली, छह जून भारतीय महिला फुटबॉल टीम के सदस्य घरेलू दर्शकों के सामने एएफसी महिला एशिया कप 2022 फाइनल्स की संभावनाओं से खुश हैं और उन्हें लगता है कि यह टूर्नामेंट इस देश में खेल के विकास के लिये शानदार हो सकता है।

भारत 1979 के बाद पहली बार भारत एएफसी महिला एशियाई कप 2022 फाइनल की मेजबानी करेगा।

यह भी पढ़े | Dawood Ibrahim Dead or Alive? सोशल मीडिया पर फैल रही है अफवाह, कोरोना की चपेट में आने से दाऊद इब्राहिम की मौत.

मुख्य कोच मेमोल रॉकी ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की वेबसाइट पर कहा, ‘‘मैं बहुत उत्साहित हूं कि ऐसा बड़ा टूर्नामेंट भारत में आयोजित होगा और मैं एआईएफएफ को एशिया कप हमारे देश में लाने के लिए धन्यवाद देता हूं। हमारे पास इसकी तैयारी के लिए डेढ़ साल का समय है और मुझे यकीन है कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ’’

कोच ने कहा, ‘‘लोग भारत में महिला फुटबॉल में हो रही प्रगति के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक हो रहे हैं। ’’

यह भी पढ़े | अप्रैल और मई में केंद्रीय करों में अरुणाचल का हिस्सा 17.81 प्रतिशत घटा: CM पेमा खांडू.

उन्होंने कहा, ‘‘लड़कियों को एशिया में शीर्ष देशों के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा और प्रशंसकों को भी जापान, आस्ट्रेलिया, कोरिया और चीन जैसी टीमों को स्टेडियम में लाइव देखने का मौका मिलेगा जिससे युवा लड़कियों और उनके माता पिता के बीच काफी दिलचस्पी पैदा होगी। ’’

कप्तान आशा लता देवी ने कहा कि एशिया कप में खेलने का मौका मिलना सपने के सच होने वाला क्षण है। उन्होंने कहा, ‘‘जब से मैं फुटबॉल खेल रही हूं, मैंने कभी भी अपनी मां को अपने मैच नहीं दिखाये हैं। मैं सही क्षण का इंतजार कर रही थी और अब यह 2022 में होगा। मैं अपनी मां को एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ मुझे खेलते हुए दिखाना चाहती हूं। ’’

गोलकीपर अदिति चौहान को लगता है कि टूर्नामेंट में प्रशंसकों की उम्मीदों पर खरा उतरना बड़ी जिम्मेदारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\