देश की खबरें | दिल्ली विश्वविद्यालय में 2023-24 के लिए स्नातक कार्यक्रमों के लिए दाखिले शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने ‘कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम’(सीएसएएस) की शुरुआत के साथ बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी।

नयी दिल्ली, 14 जून दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने ‘कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम’(सीएसएएस) की शुरुआत के साथ बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी।

छात्र विश्वविद्यालय के 68 कॉलेज में 78 स्नातक प्रोग्राम के अलावा, 198 बीए प्रोग्राम में दाखिला ले सकते हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी कॉलेज में कुल 71,000 सीट हैं। पिछले साल की तरह इस साल भी केंद्रीय विश्वविद्यालय-संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के स्कोर के आधार पर दाखिले किए जाएंगे।

कुलपति योगेश सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हम आज सीएसएएस-यूजी की शुरुआत कर रहे हैं।’’

कॉलेज ऑफ आर्ट्स के लिए ‘बीए फाइन आर्ट्स’ के दाखिले भी सीएसएएस के जरिए किए जाएंगे।

पंजीकरण शुल्क अनारक्षित तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के छात्रों के लिए 250 रुपये और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) तथा दिव्यांगजन (पीडब्ल्यूडी) छात्रों के लिए 100 रुपये है।

खेल और ईसीए कोटा के तहत दाखिला लेने वालों को अतिरिक्त भुगतान करना होगा।

सिंह ने बातया कि बीकॉम विश्वविद्यालय में ‘फ्लैगशिप प्रोग्राम’ है।

कुलपति ने ‘स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग’ (एसओएल) और एनसीडब्ल्यूईबी (नॉन कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड) की भी दाखिले प्रक्रिया शुरू की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\