देश की खबरें | कश्मीरी पंडितों के मुद्दों को लेकर प्रशासन संवदेनशील : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन प्रवासी कश्मीरी पंडितों द्वारा सामना की जा रहीं समस्याओं के प्रति संवेदनशील है, जिनमें प्रधानमंत्री पैकेज के तहत काम करने वाले भी शामिल हैं।
जम्मू, चार फरवरी उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन प्रवासी कश्मीरी पंडितों द्वारा सामना की जा रहीं समस्याओं के प्रति संवेदनशील है, जिनमें प्रधानमंत्री पैकेज के तहत काम करने वाले भी शामिल हैं।
सिन्हा ने जोर दिया कि उनके दरवाजे कश्मीरी पंडितों के लिए हमेशा खुले हैं।
सिन्हा ने यहां जगती कॉलोनी में एक विशेष शासन शिविर का उद्घाटन किया और कश्मीरी पंडितों की एक सभा को संबोधित किया।
कश्मीरी पंडित कर्मचारियों की ‘पीड़ा’ के प्रति उपराज्यपाल प्रशासन के ‘‘असंवेदनशील’’ दृष्टिकोण के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पत्र का जिक्र करते हुए सिन्हा ने कहा, ‘‘कश्मीरी पंडितों के मुद्दों को लेकर प्रशासन संवेदनशील है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुई थीं। वे हमले केवल व्यक्तियों पर ही नहीं, बल्कि भारत की अखंडता पर भी थे।’’
उपराज्यपाल पिछले साल घाटी में आतंकवादियों द्वारा कश्मीरी पंडितों की हत्या का उल्लेख कर रहे थे।
सिन्हा ने कहा कि पड़ोसी देश की शह पर कुछ मुट्ठी भर लोग निर्दोष आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)