देश की खबरें | प्रशासन उद्योग और कारोबार को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहा है : उप राज्यपाल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रशासन केंद्र शासित प्रदेश में उद्योगों एवं कारोबार के विकास के लिए मिशन के तहत काम कर रहा है।
जम्मू, 18 फरवरी जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रशासन केंद्र शासित प्रदेश में उद्योगों एवं कारोबार के विकास के लिए मिशन के तहत काम कर रहा है।
उन्होंने शिक्षण संस्थानों से विकास संभावित क्षेत्रों के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार करने का आह्वान किया।
सिन्हा ने शिक्षण संस्थानों से कहा कि वे प्रशासन द्वारा मांग के अंतर को कम करने के लिए आबादी में कौशल विकास हेतु उसकी ताकत को पहचानने के प्रयास में मदद करें।
उपराज्यपाल ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे वृहद तौर पर समाज की सेवा करने के लिए मानव व्यवहार एवं लोगों को समझें और जरूरी बदलाव लाएं।
सिन्हा ने कहा, ‘‘ जम्मू कश्मीर प्रशासन मिशन के तहत केंद्र शासित प्रदेश में उद्योगों एवं कारोबार के विकास एवं उन्नति के लिए काम कर रहा है। उद्योगों की जो जरूरत है और जो हम उत्पादन कर रहे हैं उसमें अंतर है और इस अंतर को त्वरित आधार पर पाटने की जरूरत है।’’
श्रीनगर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिक संस्थान (एनआईटी) के दीक्षांत समारोह को राजभवन से ऑनलाइन संबोधित करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि मानव संसाधन में निवेश, खासकर पेशेवर संस्थानों में और मौलिक कौशल का विकास किया जाना चाहिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)