देश की खबरें | मतदाताओं को वोट डालने से रोक रहा है प्रशासन : आजम खां के परिवार ने लगाया आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रामपुर से समाजवादी पार्टी (सपा) की पूर्व विधायक व सपा की वरिष्ठ नेता आजम खां की पत्नी तजीन फातिमा और उनके बेटे ने सोमवार को आरोप लगाया कि रामपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में पुलिस पर मतदाताओं को वोट डालने से रोक रही है और जुल्म—ज्यादती कर लोकतंत्र तथा संविधान को 'कलंकित' कर रही है।

रामपुर (उत्तर प्रदेश), पांच दिसंबर रामपुर से समाजवादी पार्टी (सपा) की पूर्व विधायक व सपा की वरिष्ठ नेता आजम खां की पत्नी तजीन फातिमा और उनके बेटे ने सोमवार को आरोप लगाया कि रामपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में पुलिस पर मतदाताओं को वोट डालने से रोक रही है और जुल्म—ज्यादती कर लोकतंत्र तथा संविधान को 'कलंकित' कर रही है।

फातिमा ने वोट डालने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया, ‘‘रामपुर शहर की हर सड़क पर 100—150 मीटर की दूरी पर पुलिस खड़ी है और लोगों को मतदान करने से रोक रही है। जो लोग वोट डालने की जिद कर रहे हैं, उन्हें मार—पीट रही है। कई लोगों की उंगलियां टूटी हैं, किसी का हाथ टूटा है किसी का पैर टूटा है। क्या यह संविधान और लोकतंत्र का उल्लंघन नहीं है? एक तरफ संविधान कहता है कि आप वोट देने के अधिकार का उपयोग कीजिये, दूसरी तरफ यहां की पुलिस और प्रशासन एक तरह से लोकतंत्र और संविधान को कलंकित कर रहा है।''

उन्होंने आरोप लगाया, ''यहां चुनाव नहीं हो रहा है। मतदाताओं को मारपीट कर जबरन रोका जा रहा है। उनकी पर्चियां फाड़ी जा रही हैं। हर तरह से धमकाया जा रहा है कि आप वोट डालने नहीं जाएंगे। पूरे शहर में यही हो रहा है। आप मतदान प्रतिशत से अंदाजा लगा लीजिये।''

पूर्व विधायक ने कहा, ''लोकतंत्र का जो स्वरूप रामपुर में पेश किया जा रहा है, उससे एक न एक दिन पूरे देश को शर्मिंदा होना पड़ेगा।''

इस बीच, आजम खां के बेटे अदीब खां ने भी संवाददाताओं से बातचीत में पुलिस प्रशासन पर मतदाताओं को डराने—धमकाने और उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कहा, ''मेरी प्रशासन से अपील है कि वह लोगों को मारे नहीं। उनके साथ अच्छा व्यवहार करे। अगर ऐसा होगा तो इसे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कैसे कहा जाएगा।''

उन्होंने कहा, ''यह लोकतंत्र नहीं है। (अगर ऐसा हो रहा है) फिर तो सीधे तौर पर भाजपा उम्मीदवार को जीत का प्रमाण पत्र दे देना चाहिए। पुलिस सारे शहर में क्या कर रही है, यह सब दिख रहा है। पुलिस ने लोगों को मारा पीटा है, वोट नहीं डालने दे रही है। लोकतंत्र में इतना जुल्म नहीं होता है कि आप वोट न डालने दें।''

गौरतलब है कि घृणा भाषण के मामले में आजम खां को तीन साल की सजा होने के कारण उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त होने के बाद रामपुर विधानसभा सीट रिक्त हो गई है। इस सीट पर उपचुनाव के तहत सोमवार को मतदान हो रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\