जरुरी जानकारी | आदित्य पुरी ने एचडीएफसी बैंक के शेयर बेचकर 842 करोड़ रुपये जुटाये, हिस्सेदारी 0.01 प्रतिशत बची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के प्रमुख अग्रणी बैंक एचडीएफसी बैंक के मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी ने बैंक के 74 लाख से अधिक शेयर बेचकर 842.87 करोड़ रुपये जुटा लिये।

मुंबई, 26 जुलाई निजी क्षेत्र के प्रमुख अग्रणी बैंक एचडीएफसी बैंक के मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी ने बैंक के 74 लाख से अधिक शेयर बेचकर 842.87 करोड़ रुपये जुटा लिये।

शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक शेयरों की बिक्री 21-23 जुलाई के बीच हुई और इसके बाद पुरी की एचडीएफसी बैंक में हिस्सेदारी घटकर मात्र 0.01 प्रतिशत रह गई है।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

यह बिक्री पुरी के बैंक से सेवानिवृत्त होने के कुछ महीनों पहले की गई। पुरी का कार्यकाल अक्टूबर में खत्म होने वाला है। उनके कार्यकाल में एचडीएफसी बैंक संपत्ति के लिहाज से निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा और सभी बैंकों में दूसरा बड़ा बैंक बन गया।

उन्होंने बैंक के 77.96 लाख शेयरों में से 74.20 लाख शेयर बेच दिये और अब पुरी के पास बैंक के 3.76 लाख शेयर बचे हैं। शेयर बाजार के सप्ताहांत कारोबारी दिवस के बंद भाव के मुताबिक बचे हुए शेयरों की कीमत 42 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

बैंक के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुरी को ये शेयर अलग-अलग समय पर दिए गए थे और ये शेयरों के अंकित मूल्य पर उन्हें जारी नहीं किए गए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘जितना बताया जा रहा है, पुरी द्वारा अर्जित किया गया शुद्ध मूल्य उतना नहीं है। इसमें शेयरों के अधिग्रहण की लागत और लेनदेन पर दिए गए कर को भी समायोजित करना होगा।’’

पुरी वित्त वर्ष 2019-20 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय बैंकर के रूप में उभरे थे और उनका कुल वेतन 20 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 18.92 करोड़ रुपये था। उन्होंने वर्ष के दौरान 161.56 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई भी की। वहीं 2018- 19 में उनहोंने शेयर विकल्प का लाभ उठाते हुये 42.20 करोड़ रुपये हासिल किये।

एचडीएफसी बैंक का शेयर मूल्य कोविड-19 के दौरान 24 मार्च को 765 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद से 46 प्रतिशत चढ़ चुका है। गत शुक्रवार को बीएसई में बैंक का शेयर मूल्य 1,118.80 रुपये प्रति शेयर रहा था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कर्मचारी शेयर स्वामित्व योजना के तहत 2019- 20 में पुरी को बैंक के 6.82 लाख शेयर दिये गये थे। उन्होंने बैंक की अनुषंगी एचडीबी फाइनेंसियल सविर्सिज में 2019- 20 के दौरान 200 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिये थे।

पुरी अक्टूबर में 70 साल की आयु होने पर बैंक से सेवानिवृत हो जायेंगे। इंडसइंड बैंक के रोमेश सोब्ती के बाद वह दूसरे मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे जो इस साल सेवानिवृत होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\