जरुरी जानकारी | आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी के आईपीओ को पहले दिन 56 प्रतिशत अभिदान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को निर्गम के पहले दिन 56 प्रतिशत अभिदान मिला।
नयी दिल्ली, 29 सितंबर आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को निर्गम के पहले दिन 56 प्रतिशत अभिदान मिला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 2,77,99,200 शेयरों की पेशकश पर कुल 1,54,80,400 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।
खुदरा निवेशकों के खंड को 1.09 गुना और गैर-संस्थागत निवेशक खंड को 14 प्रतिशत अभिदान मिला।
आईपीओ कुल 3,88,80,000 शेयरों का है।
निर्गम पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) के रूप में है। दो प्रर्वतक आदित्य बिड़ला कैपिटल और सन लाइफ (इंडिया) एएमसी इन्वेस्टमेंट₨स संपत्ति प्रबंधन कंपनी में अपनी हिस्सेदारी का विनिवेश कर रहे हैं।
आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 695 से 712 रुपये प्रति शेयर है।
यह एक अक्टूबर को बंद होगा।
आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी ने मंगलवार को कहा था कि उसने एंकर निवेशकों से 789 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)