जरुरी जानकारी | आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी के शेयर का कारोबार के पहले दिन फीका प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी लिमिटेड के शेयर की शुरूआत सोमवार को हल्की रही। कंपनी का शेयर सूचीबद्ध होने के बाद निर्गम मूल्य 712 रुपये के मुकाबले करीब दो प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी लिमिटेड के शेयर की शुरूआत सोमवार को हल्की रही। कंपनी का शेयर सूचीबद्ध होने के बाद निर्गम मूल्य 712 रुपये के मुकाबले करीब दो प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर शेयर 712 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में इसने कारोबार के दौरान 721 रुपये के उच्च और 696 रुपये के निचले स्तर को छुआ।

अंत में यह 1.73 फीसदी की गिरावट के साथ 699.65 रुपये पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में यह 715 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ जो कि निर्गम मूल्य से केवल 0.42 प्रतिशत अधिक है। अंत में यह 1.96 फीसदी की गिरावट के साथ 698 रुपये पर बंद हुआ।

कारोबार की मात्रा के संदर्भ में, दिन के दौरान बीएसई में 6.80 लाख शेयरों और एनएसई में 78.76 लाख से अधिक शेयरों का कारोबार हुआ।

आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम को इस महीने की शुरुआत में 5.25 गुना अभिदान मिला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\