खेल की खबरें | अदिति संयुक्त दूसरे, महिला गोल्फ टीम तीसरे; पुरुषों में लाहिड़ी नौवें स्थान पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय गोल्फर अदिति अशोक एशियाई खेलों की व्यक्तिगत स्पर्धा में शुक्रवार को यहां एक शॉट के अंतर से दूसरे स्थान के साथ पदक की दौड़ में बनी हुई हैं।
हांगझोउ, 29 सितंबर भारतीय गोल्फर अदिति अशोक एशियाई खेलों की व्यक्तिगत स्पर्धा में शुक्रवार को यहां एक शॉट के अंतर से दूसरे स्थान के साथ पदक की दौड़ में बनी हुई हैं।
अदिति के शानदार खेल से भारतीय महिला टीम यहां वेस्ट लेक इंटरनेशनल कोर्स में शुरुआती दो दौर के बाद तीसरे स्थान पर है।
अदिति (67-66) थाईलैंड की अर्पिचया युबोल (67-65) से एक शॉट पीछे हैं जबकि भारतीय महिला टीम चीन और थाईलैंड के बाद तीसरे स्थान पर है।
भारत ने महिला वर्ग में एशियाई खेलों में पदक नहीं जीता है।
पहले दौर में 71 का स्कोर करने वाली प्रणवी उर्स ने शुक्रवार को 68 का कार्ड खेला। वह पांच अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 10वें जबकि अवनी प्रशांत (72-69) संयुक्त 15वें पायदान पर है।
पुरुष खिलाड़ियों के लिए हालांकि दिन अच्छा नहीं रहा। अनिर्बान लाहिड़ी (65-67) संयुक्त नौवें जबकि शुभंकर शर्मा (68-65) संयुक्त 21वें स्थान पर हैं। एसएसपी चौरसिया (67-72) 10 पायदान नीचे खिसक कर तो वहीं खलिन जोशी (70-69) दो स्थान के सुधार के साथ संयुक्त 19 वें पायदान पर हैं।
भारतीय पुरुष टीम संयुक्त छठे स्थान पर है। पुरुषों की टीम स्पर्धा में कोरिया शीर्ष पर है। उसके बाद हांगकांग और जापान की टीमें हैं।
भारतीय टीम का कुल स्कोर अंडर 27 है जो कोरिया से 17 शॉट अधिक है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2023 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

