देश की खबरें | गाड़ियां बंद होने से यातायात जाम से निजात पाने के लिए पर्याप्त संभरण केंद्र जरूरी: दिल्ली यातायात पुलिस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को अपनाने में वृद्धि के बीच दिल्ली यातायात पुलिस ने पर्यावरण विभाग को पत्र लिखकर ‘बिना संभरण (अनचार्ज्ड)’ वाले ईवी के बीच में बंद हो जाने पर उत्पन्न होने वाली यातायात परेशानियों से बचने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में पर्याप्त संख्या में संभरण केंद्र (चार्जिंग स्टेशन) लगाने का सुझाव दिया है।
नयी दिल्ली, नौ अप्रैल इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को अपनाने में वृद्धि के बीच दिल्ली यातायात पुलिस ने पर्यावरण विभाग को पत्र लिखकर ‘बिना संभरण (अनचार्ज्ड)’ वाले ईवी के बीच में बंद हो जाने पर उत्पन्न होने वाली यातायात परेशानियों से बचने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में पर्याप्त संख्या में संभरण केंद्र (चार्जिंग स्टेशन) लगाने का सुझाव दिया है।
यह सुझाव तब आया है जब सरकार की मसौदा नीति में सभी ऑनलाइन कैब सेवा प्रदाताओं (एग्रीगेटर्स) एवं चीजें घर तक पहुंचाने के सेवा प्रदाताओं के लिए नये बेड़े की खरीद में इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल करना अनिवार्य किया गया है।
यातायात पुलिस ने कहा कि संभरण केंद्रों की अनुपस्थिति में ‘ निम्न संभरण के कारण वाहन बीच में बंद हो जाने की स्थति में यातायात जाम लग सकता है। ’’
पुलिस उपायुक्त (यातायात) एस के सिंह ने पर्यावरण विभाग को लिखा है, ‘‘ इसलिए यह सुझाव है कि इलेक्ट्रिक वाहनों के हित में यातायात को सुचारू रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त संख्या में संभरण केंद्र/बिंदु लगाये जाएं।’
पर्यावरण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मसौदा नीति पर विभिन्न विभागों एवं आम लोगों से प्राप्त सुझावों एवं टिप्पणियों का परीक्षण करने के लिए शीध्र ही एक समिति बनायी जाएगी।
सरकार ने आठ फरवरी, 2022 को दिल्ली गजट में मसौदा नीति जारी की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)