देश की खबरें | केरल में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अपने सरकारी आवास पर मृत पाए गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी केरल के कन्नूर जिले में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) नवीन बाबू मंगलवार को पल्लीकुन्नू में अपने सरकारी आवास पर मृत पाए गए। इससे एक दिन पहले ही कन्नूर के जिलाधिकारी समेत एडीएम के अन्य सहकर्मियों ने उन्हें स्थानांतरण के बाद विदाई दी थी।
कन्नूर (केरल), 15 अक्टूबर उत्तरी केरल के कन्नूर जिले में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) नवीन बाबू मंगलवार को पल्लीकुन्नू में अपने सरकारी आवास पर मृत पाए गए। इससे एक दिन पहले ही कन्नूर के जिलाधिकारी समेत एडीएम के अन्य सहकर्मियों ने उन्हें स्थानांतरण के बाद विदाई दी थी।
पुलिस ने बताया कि नवीन को एक दिन पहले ही अपने गृह जनपद पथनमथिट्टा में एडीएम का पदभार संभालने के लिए जाना था, लेकिन मंगलवार की सुबह उनका शव उनके सरकारी आवस पर फंदे से लटका हुआ मिला।
उनके विदाई समारोह में कथित तौर पर बगैर आधिकारिक निमंत्रण के पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष पी.पी दिव्या ने एडीएम पर गलत कार्य करने का आरोप लगाया गया था।
सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) से संबद्ध जिला पंचायत अध्यक्ष ने चेंगलाई में एक पेट्रोल पंप की मंजूरी में कई महीनों के विलंब के लिए एडीएम की आलोचना की थी।
दिव्या ने एडीएम पर स्थानांतरण के दो दिन बाद ही मंजूरी देने का आरोप लगाया और संकेत दिया कि उन्हें इस अचानक मंजूरी देने के कारणों की जानकारी है।
जिलाधिकारी और नवीन के अन्य सहकर्मियों की मौजूदगी में उन्होंने यह भी कहा कि दो दिनों के भीतर और अधिक जानकारी सामने आ जाएगी।
अपना भाषण समाप्त करने के बाद दिव्या ने स्मृति चिन्ह प्रदान किये जाने के लिए रुकने से इनकार कर दिया और मंच से चली गईं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2024 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

