देश की खबरें | जयपुर के आरयूएचएस में 100 बेड का अतिरिक्त कोविड-19 केन्द्र बनेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच राजस्थान सरकार जयपुर के राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) में 100 बिस्तरों वाला अतिरिक्त कोविड-19 केन्द्र बना रही है। इसके अलावा निम्स मेडिकल कॉलेज में 25 ऑक्सीजन युक्त बिस्तर तैयार किए जा रहे हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, एक सितंबर कोरोना वायरस संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच राजस्थान सरकार जयपुर के राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) में 100 बिस्तरों वाला अतिरिक्त कोविड-19 केन्द्र बना रही है। इसके अलावा निम्स मेडिकल कॉलेज में 25 ऑक्सीजन युक्त बिस्तर तैयार किए जा रहे हैं।

राज्य के चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संक्रमित लोगों की जान बचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है।

यह भी पढ़े | कोरोना के पश्चिम बंगाल में 2943 नए मामले पाए गए, 55 की मौत: 1 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर आरयूएचएस अस्पताल के चार गुना शय्याओं को हाइफ्लो ऑक्सीजनयुक्त किया जाएगा ताकि गंभीर मरीजों के लिए तुरंत मदद मिल सके।

आरयूएचएस में ही 100 बिस्तर का अतिरिक्त कोविड-19 देखभाल केन्द्र भी बनाया जा रहा है। निम्स मेडिकल कॉलेज में 25 ऑक्सीजन युक्त बिस्तर और 75 कोविड-19 देखभाल बिस्तर विकसित किए जा रहे हैं। इसके लिए निजी अस्पतालों को भी अधिगृहित किया जा सकता है।

यह भी पढ़े | BJP Attacks on Jharkhand Hemant Soren Govt: बीजेपी का तंज, कहा- झारखंड में सोरेन सरकार ‘राजधर्म’ नहीं, ‘लालूधर्म’ निभा रही है.

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ ही सरकार का पूरा ध्यान इस क्षेत्र में आ रही 'श्रमबल' की कमी को भी दूर करने पर भी है। इसी कड़ी में 6,310 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों सीएचओ की भर्ती प्रकिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पूरी पारदर्शिता और नियमों के अनुसार भर्ती की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू