एजेंसी न्यूज

एडीबी ने महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में बिजली के लिये 34.60 करोड़ डालर का कर्ज दिया

एडीबी की यहां जारी विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि महाराष्ट्र भारत का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और इसका करीब आधार श्रमबल ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि और संबंधित गतिविधियों में लगा हुआ है।

एडीबी ने महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में बिजली के लिये 34.60 करोड़ डालर का कर्ज दिया
जमात

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल एशियाई विकास बैंक ने बुधवार को कहा कि उसने महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में विश्वसनीय बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिये भारत सरकार को 34.60 करोड़ डालर (2,616 करोड़ रुपये) के कर्ज को मंजूरी दी है।

एडीबी की यहां जारी विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि महाराष्ट्र भारत का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और इसका करीब आधार श्रमबल ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि और संबंधित गतिविधियों में लगा हुआ है।

राज्य में कृषि उत्पादन गतिविधियों पर सिंचाई की कमी का असर पड़ा है। यहां बिजली और पानी का क्षमता के अनुरूप बेहतर इस्तेमाल नहीं हो पाया। इसके साथ ही कृषि उपज के लिये भंडारण और बाजार पहुंच सुविधा में भी कम रही है।

मनीला मुख्यालय वाले एडीबी ने कहा है कि उसके दिये जाने वाले कर्ज से राज्य के उच्च वोल्टेज क्षमता वाली वितरण प्रणाली कार्यक्रम को समर्थन मिलेगा। इसमें पूरे राज्य के ग्रामीण ग्राहकों को नई ग्रिड के जरिये जोड़ा जायेगा।

एडीबी के वरिष्ठ ऊर्जा विशेषज्ञ लेन जार्ज ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के ग्रामीण कृषि ग्राहकों को सक्षम, विश्वसनीय और अच्छी गुणवत्ता की बिजली उपलब्ध होने से ग्रामीण इलाकों में कृषि उत्पादकता बेहतर होगा समूची विद्युत मूल्य श्रृंक्षला में क्षमता में सुधार आयेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2020 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).