जरुरी जानकारी | एडीबी ने कोविड- 19 से मुकाबले के लिये भारत को 30 लाख डालर के अनुदान को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बहुपक्षीय वित्तपोषण एजेंसी एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने बुधवार को कहा कि उसने भारत को कोविड- 19 महामारी का मुकाबला करने के लिये सरकार की आपात पहल का समर्थन करने के तहत 30 लाख डालर (करीब 22 करोड़ रुपये) का अनुदान देने को मंजूरी दी है। यह अनुदान एडीबी अपने एशिया प्रशांत आपदा प्रतिक्रिया कोष से उपलब्ध करायेगा।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई बहुपक्षीय वित्तपोषण एजेंसी एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने बुधवार को कहा कि उसने भारत को कोविड- 19 महामारी का मुकाबला करने के लिये सरकार की आपात पहल का समर्थन करने के तहत 30 लाख डालर (करीब 22 करोड़ रुपये) का अनुदान देने को मंजूरी दी है। यह अनुदान एडीबी अपने एशिया प्रशांत आपदा प्रतिक्रिया कोष से उपलब्ध करायेगा।

एडीबी द्वारा जारी एक वक्तव्य में कहा गया है कि इस अनुदान राशि का इस्तेमाल कोविड- 19 के खिलाफ भारत की लड़ाई को और मजबूती देने के लिये थर्मल स्केनर और अन्य आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की खरीद में किया जायेगा। यह अनुदान जापान सरकार द्वारा वित्तपोषित है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल के लिए यहां हुआ बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी राहत.

वक्तव्य में कहा गया है, ‘‘यह नया अनुदान एडीबी का भारत सरकार को उसकी कोविड- 19 महामारी पर काबू पाने के लिये जारी मुहिम में दिये जा रहे समर्थन का हिस्सा है। इस समर्थन से बिमारी की निगरानी उसका जल्द पता लगाने, संपर्क की तलाश और इलाज कार्यों का विस्तार किया जा सकेगा। इसके साथ ही अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय भी जारी रहेंगे।’’

एडीबी ने 28 अप्रैल को भारत के लिये कोविड-19 पर काबू पाने के लिये त्वरित प्रतिक्रिया और व्यय समर्थन (केयर्स) कार्यक्रम के तहत 1.5 अरब डालर की मंजूरी दी थी। यह राशि भारत में गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर तबकों, विशेषकर महिलाओं और वंचित समूहों के बीच बीमारी पर नियंत्रण और बचाव, सामाजिक सुरक्षा जैसे त्वरित उपायों में समर्थन देने के लिये मंजूर की गई।

यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR कराई दर्ज.

केयर्स कार्यक्रम एडीबी के प्रति-चक्रीय समर्थन सुविधा के तहत कोविड-19 महामारी प्रतिक्रिया विकल्प से वित्तपोषित है। इस सुविधा को एडीबी के 20 अरब डालर की विस्तारित सहायता के तहत स्थापित किया गया जो कि उसके विकासशील सदस्य देशों के लिये महामारी पर काबू पाने की त्वरित प्रतिक्रियास्वरूप बनाया गया। इसकी घोषणा 13 अप्रैल को की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\