जरुरी जानकारी | एडीबी ने भारत में अत्याधुनिक जैव-ईंधन विकास के लिये 25 लाख डॉलर की तकनीकी सहायता को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने सोमवार को कहा कि उसने भारत में अत्याधुनिक जैव ईंधन विकास योजना की मदद के लिये तकनीकी सहायता के रूप में 25 लाख डॉलर (करीब 18 करोड़ रुपये) की मंजूरी दी है।

नयी दिल्ली, सात दिसंबर एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने सोमवार को कहा कि उसने भारत में अत्याधुनिक जैव ईंधन विकास योजना की मदद के लिये तकनीकी सहायता के रूप में 25 लाख डॉलर (करीब 18 करोड़ रुपये) की मंजूरी दी है।

अनुदान का वित्त पोषण एशिया स्वच्छ ऊर्जा कोष से होगा। यह राशि जापान सरकार स्वच्छ ऊर्जा वित्त पोषण भागीदारी सुविधा तथा कोरिया गणराज्य की ई-एशिया और ‘नॉलेज पार्टनरशिप फंड’ से मिलेगी।

यह भी पढ़े | ITR Filing Tips: आईटी रिटर्न 2019-20 दाखिल करने से पहले गांठ बांध लें ये जरुरी बातें.

एडीबी ने एक बयान में कहा कि तकनीकी सहायता से अत्याधुनिक जैव-एथनॉल, बॉयो-कॉम्प्रेस्ड प्राकृतिक गैस तथा जैव डीजल संयंत्रों को मदद मिलेगी।

बयान के अनुसार, ‘‘इस नवीकरणीय ऊर्जा से खाद्य सुरक्षा को खतरा पैदा किये बिना ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में कमी आएगी। भारत में भारी मात्रा में अपशिष्ट होते हैं लेकिन फसल अवशेषों को जलाये जाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है। अगर कृषि अवशेष को प्रभावी तरीके से एकत्रित किया जाए और उसका उपयोग कच्चे माल के रूप में जैव-ईंधन के लिये हो, तो इससे किसानों की आय बढ़ेगी और पराली जलाये जाने की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।’’

यह भी पढ़े | Agra Metro Construction: पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सोमवार को आगरा मेट्रो के निर्माण कार्य का करेंगे शुभारंभ.

एडीबी अत्याधुनिक जैव ईंधन निवेश को बढ़ावा देने के लिये पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, तेल उद्योग विकास बोर्ड और भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (इरेडा) तथा राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) जैसे सार्वजनिक वित्तीय संस्थानों के साथ गठजोड़ करेगा।

इसके अलावा बहुपक्षीय वित्तीय संस्थान, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. समेत सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के साथ भी काम करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड