एजेंसी न्यूज

एडीबी ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिये भारत को 1.5 अरब डालर का कर्ज मंजूर किया

एडीबी के अध्यक्ष मासात्सुगु असाकावा ने कहा कि इस अप्रत्याशित मुश्किल घड़ी में संगठन भारत सरकार को उसके कार्यों में समर्थन देने के लिये पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

एडीबी ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिये भारत को 1.5 अरब डालर का कर्ज मंजूर किया
जमात

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने मंगलवार को कहा कि उसने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई में वित्तीय संसाधनों में मदद के लिये भारत को 1.5 अरब डालर का कर्ज मंजूर किया है।

एडीबी के अध्यक्ष मासात्सुगु असाकावा ने कहा कि इस अप्रत्याशित मुश्किल घड़ी में संगठन भारत सरकार को उसके कार्यों में समर्थन देने के लिये पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि यह रिण भारत को इस महामारी में त्वरित जरूरतों में मदद के लिये है। बीमारी पर नियंत्रण पाने, उससे बचाव करने और साथ ही गरीबों और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग को सामाजिक सुरक्षा देने के लिये यह रिण मंजूर किया गया है।

असाकावा ने यहां जारी एक वक्तव्य में कहा, ‘‘त्वरित रूप से वितरित किये जाने वाला यह कोष एडीबी की तरफर से दिये जाने वाले एक बड़े पैकेज का हिस्सा है। एडीबी यह पैकेज सरकार और अन्य विकास भागीदारों के साथ नजदीकी समन्वय के साथ उपलब्ध करायेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड- 19 के खिलाफ उठाये जा रहे कदमों में हम भारत की मदद करने के लिये प्रतिबद्ध हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि वह भारत के लोगों को प्रभावी ढंग से समर्थन उपलब्ध करायें, खासतौर से गरीब और वंचित तबके को मदद मिलनी चाहिये।’’

मनीला मुख्यालय वाली इस बहुपक्षीय एजेंसी ने कहा है कि कोविड-19 को लेकर उसके इस सक्रिय प्रतिक्रिया एवं व्यय समर्थन (केयर्स) कार्यक्रम के तहत गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों, किसानों, स्वास्थ्य देखभाल करने वालों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, शारीरिक रूप से अक्षम लोगों, निम्न आय वर्ग और निर्माण क्षेत्र के मजदूरों सहित 80 करोड़ से अधिक लोगों को सीधे स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच और देखभाल में सुधार लाने, साथ ही सामाजिक सुरक्षा को बेहतर करने के वास्ते सीधे योगदान किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).