एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अदाणी के छह शेयरों में सुधार; अदाणी ग्रीन, अदाणी एनर्जी अभी भी दबाव में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अदाणी समूह की छह कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार को पिछले दिन की भारी गिरावट के बाद उछाल आया। शेयर बाजार में तेजी के साथ कंपनी का शेयर चढ़ा है।

जरुरी जानकारी | अदाणी के छह शेयरों में सुधार; अदाणी ग्रीन, अदाणी एनर्जी अभी भी दबाव में

नयी दिल्ली, 22 नवंबर अदाणी समूह की छह कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार को पिछले दिन की भारी गिरावट के बाद उछाल आया। शेयर बाजार में तेजी के साथ कंपनी का शेयर चढ़ा है।

बीएसई में अंबुजा सीमेंट्स का शेयर 3.50 प्रतिशत, एसीसी का 3.17 प्रतिशत, समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज का 2.16 प्रतिशत, अदाणी पोर्ट्स का 2.05 प्रतिशत, अदाणी टोटल गैस का 1.18 प्रतिशत तथा एनडीटीवी का शेयर 0.65 प्रतिशत चढ़ा।

दूसरी तरफ, अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर में 8.20 प्रतिशत, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में 6.92 प्रतिशत, अदाणी पावर में 3.23 प्रतिशत और अदाणी विल्मर के शेयर में 0.73 प्रतिशत की गिरावट आई।

सुबह के कारोबार के दौरान समूह के अधिकांश शेयरों में गिरावट आई थी।

अमेरिकी अभियोजकों ने उद्योगपति गौतम अदाणी पर सौर ऊर्जा अनुबंधों के लिए अनुकूल शर्तों के बदले भारतीय अधिकारियों को 26.5 करोड़ डॉलर (लगभग 2,200 करोड़ रुपये) की रिश्वत देने की योजना का कथित रूप से हिस्सा होने का आरोप लगाया था। इससे बृहस्पतिवार को अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई थी।

शेयर बाजार में बेंचमार्क सेंसेक्स में तेज बढ़त देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 1,961.32 अंक यानी 2.54 प्रतिशत उछलकर 79,117.11 पर और एनएसई निफ्टी 557.35 अंक यानी 2.39 प्रतिशत बढ़कर 23,907.25 पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2024 05:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).