जरुरी जानकारी | अडाणी विल्मर का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 26 प्रतिशत घटकर 234.29 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खाद्य तेल क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अडाणी विल्मर लिमिटेड का मार्च में समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 234.29 करोड़ रुपये पर आ गया। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा है कि कर पर खर्च बढ़ने की वजह से उसका मुनाफा नीचे आया है।

नयी दिल्ली, दो मई खाद्य तेल क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अडाणी विल्मर लिमिटेड का मार्च में समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 234.29 करोड़ रुपये पर आ गया। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा है कि कर पर खर्च बढ़ने की वजह से उसका मुनाफा नीचे आया है।

कंपनी ने इससे एक साल पहले की समान अवधि में 315 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में अडाणी विल्मर ने बताया कि उसकी कुल आय पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च की तिमाही में बढ़कर 15,022.94 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो 2020-21 की इसी अवधि में 10,698.51 करोड़ रुपये थी।

बीते पूरे वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ इससे पिछले वित्त वर्ष के 728.51 करोड़ रुपये से बढ़कर 803.73 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 54,385.89 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पहले 37,194.69 करोड़ रुपये थी।

हाल ही में कंपनी ने एक आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 3,600 करोड़ रुपये जुटाए थे और वह शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज