जरुरी जानकारी | अडाणी विल्मर का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 10 प्रतिशत बढ़कर 193.59 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खाद्य तेल क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अडाणी विल्मर लिमिटेड (एडब्ल्यूएल) का जून में समाप्त पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 10 प्रतिशत बढ़कर 193.59 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

नयी दिल्ली, तीन अगस्त खाद्य तेल क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अडाणी विल्मर लिमिटेड (एडब्ल्यूएल) का जून में समाप्त पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 10 प्रतिशत बढ़कर 193.59 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एडब्ल्यूएल ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि ऊंची कीमतों से कंपनी की मुनाफा बढ़ा है।

एडब्ल्यूएल ने वित्त वर्ष 2021-22 की अप्रैल-जून तिमाही में 175.70 करोड़ रुपये शुद्ध लाभ कमाया था। चालू वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 14,783.92 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 11,369.41 करोड़ रुपये थी।

अडाणी विल्मर के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अंगशु मलिक ने कहा कि कुछ जिंसों की कीमतों में नरमी के कारण अंतत: राहत के संकेत मिले हैं, जिससे आने वाली तिमाही में मांग में सुधार होने की संभावना है।

अडाणी विल्मर के पास एक विविध उत्पाद पोर्टफोलियो है, जिसमें खाद्य तेल, आटा, चावल, दालें, बेसन और चीनी समेत अधिकांश घरेलू इस्तेमाल का सामान शामिल है।

इसका प्रमुख ब्रांड 'फॉर्च्यून' भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला खाद्य तेल ब्रांड है।

कंपनी के भारत के 10 राज्यों में 23 संयंत्र हैं, जिनमें 10 पेराई इकाइयां और 19 रिफाइनरियां शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\