एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अडाणी पावर का मार्च तिमाही का शुद्ध लाभ 48 प्रतिशत घटकर 2,737 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडाणी पावर लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष (2023-24)की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में 47.78 प्रतिशत घटकर 2,737.24 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने बुधवार को बताया कि उसका मुनाफा बढ़ते खर्च से प्रभावित हुआ।

जरुरी जानकारी | अडाणी पावर का मार्च तिमाही का शुद्ध लाभ 48 प्रतिशत घटकर 2,737 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, एक मई अडाणी पावर लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष (2023-24)की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में 47.78 प्रतिशत घटकर 2,737.24 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने बुधवार को बताया कि उसका मुनाफा बढ़ते खर्च से प्रभावित हुआ।

वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 5,242.48 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी कुल आमदनी मार्च तिमाही में 13,881.52 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 10,795.32 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का खर्च मार्च तिमाही में 10,323.58 करोड़ रुपये रहा, जो 2022-23 की मार्च तिमाही में 9,897.60 करोड़ रुपये थी।

हालांकि, पूरे वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कंपनी का शुद्ध लाभ लगभग दोगुना होकर 20,828.79 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 10,726.64 करोड़ रुपये था।

बीते वित्त वर्ष में कंपनी की आय बढ़कर 60,281.48 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 43,040.52 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का खर्च बीते वित्त वर्ष में बढ़कर 39,489.97 करोड़ रुपये रहा, जो उससे पिछले वित्त वर्ष में 35,365.82 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2024 08:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).