जरुरी जानकारी | अडाणी पावर ने तीसरी तिमाही में 218 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडाणी पावर ने वित्त वर्ष 2021-22 की दिसंबर तिमाही में 218.49 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया है।
नयी दिल्ली, तीन फरवरी अडाणी पावर ने वित्त वर्ष 2021-22 की दिसंबर तिमाही में 218.49 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया है।
बीएसई को दी सूचना में कंपनी ने यह जानकारी दी। कंपनी को एक साल पहले समान तिमाही में 288.74 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
तिमाही में कंपनी की कुल आय 5,593.58 करोड़ रुपये थी। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 7,099.20 करोड़ रुपये रही थी।
समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 5,389.24 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 7,304.95 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने कहा कि घरेलू कोयले की कमी और आयातित कोयले की ऊंची कीमतों के कारण तिमाही में उसका क्षमता उपयोग प्रभावित हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2022 08:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

