जरुरी जानकारी | अडाणी पावर ने एस्सार की 1,200 मेगावॉट की परियोजना का अधिग्रहण पूरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडाणी पावर ने बुधवार को कहा कि उसने एस्सार पावर की मध्य प्रदेश के महान में 1,200 मेगावॉट क्षमता की तापीय बिजली परियोजना का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

नयी दिल्ली, 16 मार्च अडाणी पावर ने बुधवार को कहा कि उसने एस्सार पावर की मध्य प्रदेश के महान में 1,200 मेगावॉट क्षमता की तापीय बिजली परियोजना का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एस्सार पावर एमपी लि. का अधिग्रहण 4,250 करोड़ रुपये में किया गया है। इस अधिग्रहण में पर्यावरण और उत्सर्जन मानकों के अनुपालन को लेकर अनुमानित लागत भी शामिल है।

एस्सार पावर एमपी लि. ऋण शोधन प्रक्रिया से गुजर रही है।

अडाणी पावर ने कहा, ‘‘कंपनी ने एस्सार पावर एमपी लि. (ईपीएमपीएल) की 100 प्रतिशत चुकता शेयर पूंजी और प्रबंधन नियंत्रण का अधिग्रहण पूरा कर लिया है...।’’

ईपीएमपीएल के पास मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में 1,200 मेगावॉट क्षमता की तापीय बिजली संयंत्र है।

अडाणी पावर जून, 2021 में 1,200 मेगावॉट क्षमता की परियोजना के लिये सफल बोलीदाता के रूप में उभरी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\