जरुरी जानकारी | अडाणी समूह के शेयरों में तेजी, बाजार पूंजीकरण 18 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार को तेजी रही। अमेरिका की ब्रोकरेज कंपनी जेफरीज की अडाणी एंटरप्राइजेज सहित समूह की चार कंपनियों के शेयर खरीदने की सिफारिश से इसकी सूचीबद्ध कंपनियों को बाजार पूंजीकरण के लिहाज से 84,122 करोड़ रुपये का लाभ हुआ।
नयी दिल्ली, 31 मई अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार को तेजी रही। अमेरिका की ब्रोकरेज कंपनी जेफरीज की अडाणी एंटरप्राइजेज सहित समूह की चार कंपनियों के शेयर खरीदने की सिफारिश से इसकी सूचीबद्ध कंपनियों को बाजार पूंजीकरण के लिहाज से 84,122 करोड़ रुपये का लाभ हुआ।
बीएसई पर अडाणी टोटल गैस का शेयर 8.70 फीसदी उछलकर 1,039.15 रुपये पर बंद हुआ। अडाणी पावर 8.37 फीसदी चढ़कर 756.65 रुपये और एनडीटीवी 7.80 फीसदी चढ़कर 248 रुपये पर बंद हुआ।
इसके अलावा, अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 6.84 फीसदी बढ़कर 3,411.45 रुपये पर पहुंच गया। समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज ने 24,891.93 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 3.88 लाख करोड़ रुपये हो गया।
अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) का शेयर 3.93 फीसदी चढ़कर 1,437.70 रुपये पर बंद हुआ। एपीएसईजेड का बाजार मूल्यांकन 11,729.56 करोड़ रुपये बढ़कर 3.10 लाख करोड़ रुपये हो गया।
इस बीच, समूह के अन्य शेयरों में भी खरीदारी देखी गई।
अडाणी विल्मर का शेयर 3.31 प्रतिशत बढ़कर 355.85 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। अंबुजा सीमेंट्स 2.52 प्रतिशत बढ़कर 634.30 रुपये, अडाणी एनर्जी सॉल्युशंस 2.36 प्रतिशत चढ़कर 1,122.80 रुपये, अडाणी ग्रीन एनर्जी 2.19 प्रतिशत बढ़कर 1,915.25 रुपये और सांघी इंडस्ट्रीज 1.88 प्रतिशत बढ़कर 90.59 रुपये पर बंद हुआ।
शुक्रवार को 84,122 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ अडाणी समूह का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 17.88 लाख करोड़ रुपये हो गया।
जेफरीज ने कहा कि अडाणी समूह ने बीते वित्त वर्ष में 55 प्रतिशत का मुनाफा कमाया है। अडाणी समूह विस्तार की होड़ में वापस आ गया है और अगले दशक में 90 अरब डालर के पूंजीगत व्यय पर नजर टिकाये हुए है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2024 09:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

