जरुरी जानकारी | अडाणी ग्रीन कर्ज लौटाने को बॉन्ड जारी कर 40.9 करोड़ डॉलर जुटाएगी

नयी दिल्ली, 27 फरवरी गौतम अडाणी की अगुवाई वाले समूह की नवीकरणीय ऊर्जा इकाई अडाणी ग्रीन एनर्जी लि. ने अमेरिकी डॉलर मूल्य में बॉन्ड जारी कर 40.9 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना बनायी है। इस राशि का उपयोग इस साल पूरे हो रहे कर्ज लौटाने में किया जाएगा।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि बॉन्ड की कुल मियाद 18 साल होगी।

इसमें कहा गया है कि इस आय का उपयोग 2024 में 50 करोड़ डॉलर के 6.25 प्रतिशत पर जारी बॉन्ड को भुनाने के लिए किया जाएगा। ये नोट 10 जून, 2019 को जारी किये गये थे।

एजीईएल की इकाई, अडाणी ग्रीन एनर्जी ट्वेंटी-थ्री लिमिटेड की तीन अनुषंगी कंपनियां बॉन्ड सह-जारीकर्ता हैं।

अडाणी ग्रीन के पास परिचालन और निर्माणधीन 20,844 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाएं हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)