देश की खबरें | आदमपुर उपचुनाव: भजनलाल परिवार के लिए एक परीक्षा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हो रहा उपचुनाव यह तय करेगा कि पांच दशक से भजनलाल परिवार का गढ़ रहे इस क्षेत्र में अब भी उसका दबदबा कायम है अथवा नहीं।

चंडीगढ़, दो नवंबर हरियाणा के आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हो रहा उपचुनाव यह तय करेगा कि पांच दशक से भजनलाल परिवार का गढ़ रहे इस क्षेत्र में अब भी उसका दबदबा कायम है अथवा नहीं।

इस निर्वाचन क्षेत्र में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा और इसमें करीब 1.71 लाख पात्र मतदाता हैं। मतों की गिनती छह नवंबर को होगी।

इस उपचुनाव में 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और वे सभी पुरूष हैं। जिन मुख्य दलों ने अपना उम्मीदवार उतारा है, वे भाजपा, कांग्रेस , इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और आम आदमी पार्टी (आप) हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के छोटे बेटे कुलदीप बिश्नोई ने कहा है कि आदमपुर उनके परिवार का गढ़ रहा है तथा लोगों ने दशकों तक उनके परिवार को अपना प्यार एवं आशीर्वाद दिया है और एक बार फिर वे उनका साथ देंगे।

उन्होंने पहले कहा था, ‘‘ 26 साल के अंतराल के बाद भजन लाल परिवार सरकार में रहते हुए यह चुनाव लड़ रहा है। और लोगों को पता है कि भाजपा उम्मीदवार के जीतने पर विकास कार्यों की गति और तेज होगी।’’

आदमपुर सीट 1968 से भजनलाल परिवार के पास रही है और दिवंगत मुख्यमंत्री ने नौ बार, उनकी पत्नी जस्मा देवी ने एक बार एवं कुलदीप ने चार बार इसका प्रतिनिधित्व किया है।

हालांकि कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि आदमपुर उनकी पार्टी का गढ़ रहा हैं क्योंकि दिवंगत भजन लाल कांग्रेस से मुख्यमंत्री थे।

कुलदीप के विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। कुलदीप विधानसभा एवं कांग्रेस से इस्तीफा देकर अगस्त में भाजपा में शामिल हो गये थे।

बिश्नोई के बेटे भव्य भाजपा प्रत्याशी के तौर पर यह उपचुनाव लड़ रहे हैं। वह भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी