देश की खबरें | अदाणी पर देश में चुप्पी साधते हैं, विदेश में ‘व्यक्तिगत मामला’ बताते हैं प्रधानमंत्री: राहुल गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अमेरिका में उद्योगपति गौतम अदाणी से जुड़े मामले में की गई टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को आरोप लगाया कि विदेश में प्रधानमंत्री मोदी के लिए रिश्वतखोरी और देश की संपत्ति को लूटना “व्यक्तिगत मामला” बन जाता है।

नयी दिल्ली, 14 फरवरी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अमेरिका में उद्योगपति गौतम अदाणी से जुड़े मामले में की गई टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को आरोप लगाया कि विदेश में प्रधानमंत्री मोदी के लिए रिश्वतखोरी और देश की संपत्ति को लूटना “व्यक्तिगत मामला” बन जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में गौतम अदाणी से जुड़े सवाल पर कहा, ‘‘भारत एक लोकतंत्र है और हमारी संस्कृति ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की है। हम पूरी दुनिया को एक परिवार मानते हैं। मेरा मानना ​​है कि हर भारतीय से मेरा नाता है।’’

मोदी ने कहा कि दो नेताओं के बीच बातचीत में ऐसे व्यक्तिगत मामलों पर चर्चा नहीं की जाती।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘देश में सवाल पूछो तो चुप्पी, विदेश में पूछो तो निजी मामला। अमेरिका में भी मोदी जी ने अदाणी जी के भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल दिया।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘जब मित्र की जेब भरना मोदी जी के लिए “राष्ट्र निर्माण” है, तब रिश्वतखोरी और देश की संपत्ति को लूटना “व्यक्तिगत मामला” बन जाता है।’’

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सवाल किया कि आखिर ‘भ्रष्टाचार’ का मामला व्यक्तिगत कब से हो गया?

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मोदी जी के चेहरे का रंग उड़ गया अडानी का नाम सुनते ही, फिर घुमा फिराकर, असंगत ज्ञान देकर बोले कि ये व्यक्तिगत मामला है। भ्रष्टाचार व्यक्तिगत मामला कब से हो गया?’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\