अभिनेत्री सोनम कपूर ने बेटे को जन्म दिया

अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा ने बेटे को जन्म दिया है. दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर और कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता फराह खान ने यह खबर साझा की है.

सोनम कपूर (Photo Credits: Instagram)

मुंबई, 20 अगस्त : अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा ने बेटे को जन्म दिया है. दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर और कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता फराह खान ने यह खबर साझा की है. नीतू और फराह को एक संदेश मिला था, जिसे उन्होंने अपनी-अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया.

संदेश में लिखा है, "20.08.2022 को, हमारे यहां बेटा हुआ है. इस यात्रा में हमारा साथ देने वाले सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद. हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है- सोनम और आनंद." नीतू कपूर और फराह ने सोनम व उनके पति आनंद आहूजा के साथ-साथ सोनम के माता-पिता अनिल कपूर व सुनीता कपूर को भी बधाई दी. यह भी पढ़ें : Surbhi Jyoti Bold Photos: सुरभि ज्योति ने हॉट बिकनी पहन बढ़ाया टेम्परेचर, एक्ट्रेस की बोल्डनेस देख यूजर्स के उड़े होश

'नीरजा', 'रांझणा' और 'दिल्ली 6' जैसी फिल्मों में काम करने वाली सोनम ने मार्च में बताया था कि वह गर्भवती हैं. 37 वर्षीय सोनम ने 2018 में आनंद (39) से शादी की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू