एजेंसी न्यूज

शरद पवार पर ‘आपत्तिजनक’ पोस्ट के मामले में अभिनेत्री को 18 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा

महाराष्ट्र की एक अदालत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार के बारे में सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के मामले में रविवार को मराठी अभिनेत्री केतकी चिताले को 18 मई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया.

शरद पवार पर ‘आपत्तिजनक’ पोस्ट के मामले में अभिनेत्री को 18 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा
शरद पवार (Photo Credits ANI)

ठाणे, 15 मई : महाराष्ट्र की एक अदालत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) के बारे में सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के मामले में रविवार को मराठी अभिनेत्री केतकी चिताले को 18 मई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री 29 वर्षीय चिताले ने कथित तौर पर अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट साझा की थी जिसके लिए ठाणे पुलिस ने उन्हें शनिवार को गिरफ्तार किया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अभिनेत्री को रविवार को एक अवकाशकालीन अदालत के सामने पेश किया गया जिसने उन्हें 18 मई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया. यह भी पढ़ें : सिवनी की मॉब लिंचिंग और खरगोन की हिंसा की गाज गिरी अफसरों पर

पवार के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने पर चिताले और फार्मेसी के 23 वर्षीय छात्र निखिल भामरे को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2022 02:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).