एजेंसी न्यूज

Chrisann Pereira Released: मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार अभिनेत्री क्रिसन परेरा रिहा

मादक पदार्थ रखने के आरोप में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह शहर में गिरफ्तार की गईं अभिनेत्री क्रिसन परेरा (27) को कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने रिहा कर दिया है. मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

Chrisann Pereira Released: मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार अभिनेत्री क्रिसन परेरा रिहा
Chrisann Pereira (Photo Credit: ANI)

मुंबई, 27 अप्रैल: मादक पदार्थ रखने के आरोप में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह शहर में गिरफ्तार की गईं अभिनेत्री क्रिसन परेरा (27) को कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने रिहा कर दिया है. मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों ने कथित तौर पर मुंबई की रहने वाली अभिनेत्री को जाल में फंसाया था. आरोपियों ने अभिनेत्री को हॉलीवुड की एक वेब सीरीज में काम दिलवाने का वादा किया और ‘ऑडिशन’ के बहाने शारजाह भेजा, जहां उनके पास से मादक पदार्थ बरामद हुए. परेरा को एक अप्रैल को शारजाह हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था. यह भी पढ़ें: Al Qaeda Suspect Arrested: बंगाल में गिरफ्तार अलकायदा के संदिग्ध ने लॉकडाउन के दौरान नेटवर्क फैलाया

अधिकारी ने बताया कि परेरा की गिरफ्तारी के बाद आरोपी रवि बोभते और एंटनी पॉल ने उन्हें छुड़ाने के लिए उनकी मां से कथित तौर पर 80 लाख रुपये की मांग की. इसके बाद अभिनेत्री की मां ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया, जिसने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया.

अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने संबंधित अधिकारियों को मामले से संबंधित दस्तावेज भेजे थे जिसके बाद मामले के विवरण की जांच की गई और क्रिसन परेरा को बुधवार रात रिहा कर दिया गया. उन्होंने बताया कि इस संबंध में विदेश मंत्रालय के साथ भी आधिकारिक तौर पर बातचीत जारी है. अधिकारी ने बताया कि परेरा एक-दो दिन में मुंबई लौट सकती हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2023 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).