देश की खबरें | अभिनेत्री जैकलीन की स्टाइलिस्ट से दिल्ली पुलिस ने आठ घंटे तक पूछताछ की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने कथित ठग चंद्रशेखर से जुड़े मामले के सिलसिले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज की स्टाइलिस्ट लीपाक्षा एल्लावडी से बुधवार को करीब आठ घंटे तक पूछताछ की।

नयी दिल्ली, 21 सितंबर दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने कथित ठग चंद्रशेखर से जुड़े मामले के सिलसिले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज की स्टाइलिस्ट लीपाक्षा एल्लावडी से बुधवार को करीब आठ घंटे तक पूछताछ की।

अधिकारियों ने बताया कि एल्लावडी से पूछताछ से कुछ दिन पहले ही इस मामले में फर्नांडीज से दूसरी बार पूछताछ की गई थी।

पुलिस के एक ‍वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “ एल्लावडी अपराह्न साढ़े 11 बजे कार्यालय पहुंची थीं और उनसे करीब आठ घंटे तक पूछताछ की गई। वह शाम करीब साढ़े सात बजे दफ्तर से गई।”

उन्होंने कहा कि एल्लावडी को कथित ठग के साथ फर्नांडीज के रिश्तों के बारे में जानने के लिए बुलाया गया था। फर्नांडीज के साथ ही एल्लावडी से दिल्ली पुलिस को पूछताछ करनी थी। वह ड्रेस डिजाइनर हैं।

अधिकारी ने बताया, “ वह तब नहीं आई थी और आज उनसे अलग से पूछताछ की गई।”

अधिकारी ने दावा किया कि पूछताछ के दौरान एल्लावडी ने स्वीकार किया कि वह फर्नांडीज और चंद्रशेखर के संबंधों के बारे में जानती थी।

अधिकारी के मुताबिक, चंद्रशेखर ने बॉलीवुड अभिनेत्री द्वारा पहने जाने वाले कपड़ों के ब्रांड को लेकर सुझाव लेने के लिए पिछले साल एल्लावडी से संपर्क किया था।

उन्होंने बताया, “ चंद्रशेखर ने उनसे सुझाव लिए और अभिनेत्री के पसंदीदा कपड़े खरीदने के लिए तीन करोड़ रुपये दिए। चंद्रशेखर को मिली पूरी रकम एल्लावडी ने फर्नांडीज के लिए तोहफे खरीदने में खर्च कर दी ।”

पुलिस ने कहा कि उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि जैसे ही चंद्रशेखर की गिरफ्तारी की खबर आई, फर्नांडीज ने उससे अपने सारे संबंध तोड़ लिए।

पुलिस अब तक इस मामले में फर्नांडीज से दो बार पूछताछ कर चुकी है। इसी मामले में अन्य अभिनेत्री नोरा फतेही से भी पूछताछ की गई है।

चंद्रशेखर फिलहाल जेल में है। उस पर रसूखदार लोगों सहित कई लोगों के साथ ठगी करने का आरोप है। इसमें फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह भी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज