Sidharth Shukla Passes Away: अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन
मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का बृहस्पतिवार को शहर के कूपर अस्पताल में निधन हो गया. वह 40 वर्ष के थे.
मुंबई, 2 सितंबर : मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का बृहस्पतिवार को शहर के कूपर अस्पताल में निधन हो गया. वह 40 वर्ष के थे.
धारावाहिक ‘बालिका वधू’ में निभाई गई उनकी भूमिका के लिए उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी. बताया जाता है कि शुक्ला को आज सुबह दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल लाया गया था. यह भी पढ़ें : Sidharth Shukla थे करोड़ों के मालिक, इन नए प्रोजेक्ट्स से मचाने वाले थे धमाल
कूपर अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘ कुछ समय पहले जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तब उनकी मौत हो चुकी थी.’’