एजेंसी न्यूज

अभिनेता सिद्धांत कपूर को मादक पदार्थ लेने के आरोप में हिरासत में लिया गया

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत कपूर को शहर के होटल में रेव पार्टी के दौरान कथित रूप से मादक पदार्थ लेने के आरोप में हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

अभिनेता सिद्धांत कपूर को मादक पदार्थ लेने के आरोप में हिरासत में लिया गया
सिद्धांत कपूर और शक्ति कपूर (Photo Credits: Instagram)

बेंगलुरु, 13 जून : बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत कपूर को शहर के होटल में रेव पार्टी के दौरान कथित रूप से मादक पदार्थ लेने के आरोप में हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस उपायुक्त डॉ. भीमाशंकर एस गुलेड ने पत्रकारों को बताया, ‘‘इसकी पुष्टि की जाती है कि बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर ने मादक पदार्थ लिए.

उनकी खून की जांच रिपोर्ट में मादक पदार्थ लिए जाने की बात आयी है. उन्हें उल्सूर पुलिस थाने लाया गया है.’’ पुलिस ने बताया कि रविवार रात को एमजी रोड पर एक पॉश होटल में रेव पार्टी चल रही थी, तभी पुलिस के एक दल ने वहां छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार किया. यह भी पढ़ें : हॉट मॉडल Sakshi Chopra ने सेक्सी ब्रा पहनलर OnlyFans स्टार्स को दी टक्कर, रोंगटे खड़े कर देगी ये फोटो

पुलिस ने 2020 में कन्नड़ फिल्म उद्योग के एक वर्ग में मादक पदार्थ के दुरुपयोग का खुलासा किया था. उसने तब अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी तथा पूर्व मंत्री दिवंगत जीवराज अल्वा के बेटे आदित्य अल्वा को गिरफ्तार किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2022 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).